सिंगरौली

भावान्तर योजना अंतर्गत सरसों का पंजीयन 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक

सिंगरौली 25 फरवरी 2026 उप संचालक कृषि श्री अजीत सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि किसान भाईयो को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सरसों की फसल को भावान्तर योजनान्तर्गत शामिल किया गया है । भावान्तर योजना अंतर्गत रबी वर्ष 2025-26 में ई-उपार्जन पोर्टल पर दिनांक 26 फरवरीसे 20 मार्च 2026 तक सरसों का पंजीयन किया जायेगा। सरसों का पंजीयन रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) मे ई-उपार्जन पोर्टल पर रबी गेंहू के लिए निर्धारित पंजीयन केन्द्रो पर ही सरसों का भावांतर योजना अंतर्गत किसान पंजीयन कर सकेंगे । इसके अंतर्गत कृषकों को सरसों का समर्थन मूल्य से कम कीमत पर उपज बिकने पर माडल रेट और समर्थन मूल्य के बीच में अंतर की राशि राज्य शासन द्वारा किसानों को दी जाएगी।

समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर उपार्जन हेतु किसान भाई 16 मार्च तक करा सकते है अपना पंजीयन

25 फरवरी 2026 उप संचालक कृषि श्री अजीत सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) मे ई-उपार्जन पोर्टल पर रबी गेंहू के लिए निर्धारित पंजीयन केन्द्रो पर ही 20 फरवरी से 16 मार्च तक चना एवं मसूर का समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन प्रारंभ हो गया है । उन्होने जिले के कृषक भाईयो से अपील है कि अपने नजदीकी पंजीयन केन्द्रों पर पहुँचकर चना एवं मसूर फसल उपार्जन हेतु अधिक से अधिक पंजीयन करायें । इससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button