सिंगरौली

आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं पोषण किट वितरण कार्यक्रम

25 फरवरी 2026 महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना सिंगरौली शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।उसी के तारतम्य में परियोजना सिंगरौली शहरी अंतर्गत कचनी आंगनबाड़ी केंद्र में आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता द्वारा की गई। कार्यक्रम में लिंगानुपात, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं लिंग आधारित भेदभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम में राजमाता चून कुमारी ट्रस्ट द्वारा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण किट का वितरण किया गया। ट्रस्ट के सहयोगी कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी शैलेंद्र साकेत द्वारा कार्यक्रम की महत्व के बारे में हितग्राहियों को बताया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र गुप्ता परियोजना अधिकारी,दिग्विजय सिंह सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुशीला वर्मा कार्यालयीन स्टाफ नीलकमल गुप्ता व लोकेश मिश्रा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button