सिंगरौली

भोपाल धनबाद ट्रेन को बरगवां रेलवे स्टेशन पर सीधी सांसद राजेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, विकास को मिली नई रफ्तार

बुधवार को बरगवां रेलवे स्टेशन पर ऐतिहासिक क्षण उस समय साकार हुआ, जब भोपाल से धनबाद तक चलने वाली नई ट्रेन सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा बलगवां रेलवे स्टेशन पर भोपाल से चलकर आयी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को धनबाद के लिए रवाना किया। इस नई रेल सेवा के प्रारंभ से क्षेत्रवासियों में उत्साह का वातावरण है, क्योंकि इससे आवागमन के साथ-साथ व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी नई दिशा मिलेगी। यह ट्रेन भोपाल से धनबाद तक संचालित होगी तथा धनबाद से पुनः भोपाल के लिए वापसी करेगी, जिससे दोनों शहरों के बीच संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। शुभारंभ कार्यक्रम वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता के मार्गदर्शन में सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक जबलपुर पवन नेमा, स्टेशन प्रबंधक बरगवां अशोक दारापुरी, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सरोज, हिंडालको लॉजिस्टिक हेड आशीष कर, आशीष कुमार मिश्रा सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कार्यक्रम को पूर्णतः सफल बनाने में सहयोग दिया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित जनसमूह ने नई रेल सेवा का स्वागत करते हुए इसे प्रगति की नई पटरियों की शुरुआत बताया।

Related Articles

Back to top button