करैला 80, परवर 120 व भिन्डी 100 केजी के पार, सब्जियों के दाम बढ़े

एक नीबू की कीमत 10 रूपये, हरी सब्जियों का दाम सुन गरीबो की बढ़ी चिंता
गर्मी शुरू होते ही सब्जियों के दामों में बेतहासा वृद्धि होने लगी है। हरी सब्जियों में करैला 80 रूपये एवं परवर 120 रूपये प्रति किलो पहुंच गया है। वहीं एक पीस नीबू की कीमत 10 रूपये है। दरअसल गर्मी जैसे-जैसे जोर पकड़ रही है, सब्जियों के दाम में तेजी के साथ वृद्धि होने लगी है। आलम यह है कि हरी सब्जियां गरीबो की थाली से दूरी होती नजर आ रही है। अभी कुछ सब्जियों के दाम में वृद्धि हो रही है। जानकारी के मुताबिक बैढ़न के सब्जी मंडियों में सब्जियों के भाव इस प्रकार हैं- कटहल 60 रूपये किलो, लौकी एवं बेलैती 40-40 रूपये, चुकुन्दर 30 रूपये किलो, गाजर 50 रूपये किलो, खीरा हाईब्रेड 40 एवं देशी 80 रूपये किलो, टमाटर 20 रूपये किलो, करैला 80 रूपये किलो, बैगन 40 रूपये, परवर 120 रूपये किलो, गोभी 40 रूपये, आलू एवं प्याज 25-25 रूपये किलो, पालक 20 रूपये, भिन्डी 100 रूपये, सिमला मिर्च 80 एवं मिर्च, अदरक 100 रूपये किलो, विन्स 80 रूपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं एक नीबू की कीमत 10 रूपये है। बैढ़न के कई व्यापारियों ने बताया कि अभी सब्जी के दाम में वृद्धि होगी, सब्जियों के दाम बढ़ने की यह शुरूआत है। आगे आने वाले दिनों में दाम तेजी से बढ़ेंगे। फिलहाल कुछ हरी सब्जियों के दाम में कमी से गरीबो के लिए राहत की बात है।



