सिंगरौली

करोड़ों के तहसील भवन में सफाई बदहाल

नगरीय क्षेत्र सिंगरौली के पचौर में करोड़ों रूपये की लागत से संयुक्त तहसील कार्यालय का निर्माण हुआ और तहसील संचालित है। परंतु इसका रख-रखाव, साफ-सफाई के प्रति यहां के जिम्मेदार अधिकारी व तहसीलदार बेसूध हैं। भवन में चारों तरफ मकड़ी के जाला एवं धूल के कण ही नजर आएंगे। पचौर में संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग पीआईयू सिंगरौली के द्वारा जिसकी लागत करोड़ों रूपये हैं। जिसका लोकार्पण करीब दो वर्ष पूर्व हुआ था और यहां नगरीय तहसील दफ्तर संचालित है, परंतु दफ्तर की साफ-सफाई के प्रति तहसील का अमला दूर-दूर तक गंभीर नजर नही आ रहा है। आलम यह है कि दफ्तर का ऐसा कोई कोना नही बचा है, जहां मकड़ी के जाला दिखाई न दे। साथ ही बरामदा, हॉल, रेलिंग में धूल के कण जमा है। शायद यहां के जिम्मेदार अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदारोंं, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारियों को दिखाई नही दे रहा है। यही कारण है कि दफ्तर में धूल के कण एवं मकड़ी के जाला का दबदबा है। तहसील में आने वाले कई कास्तकार नाम छापने से मना करते हुये सवाल उठाते हुये कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चला रखा है, परंतु तहसील के अधिकारी प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान पर पलीता लगाने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं। ताजा उदाहरण तहसील दफ्तर पचौर-बैढ़न का है। आगे कहा कि यहां के जिम्मेदार जितने भी अधिकारी हैं, दफ्तर आते हैं। भवन परिसर की साफ-सफाई से दूर-दूर तक वास्ता नजर नही आ रहा है। यही कारण है कि तहसील परिसर में साफ-सफाई नदारत है और अधिकारियों की दिलचस्पी की शोर नही दिख रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि उक्त भवन की साफ-सफाई के लिए नपानि से एक सफाईकर्मी के जिम्मे सौपा गया है। परंतु जिला मुख्यालय से करीब-करीब 4 किलोमीटर दूर तहसील मुख्यालय होने के कारण सफाई कर्मी भी अपनी ड्यूटी नही निभा पा रहा है। फिलहाल तहसील परिसर की अव्यवस्थाओं को देख लोग तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे है।

Related Articles

Back to top button