सिंगरौली

योजना नगर तथा ग्राम निवेश दफ्तर में चोरी

कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के समीपी माजन मोड़ स्थित उपसंचालक नगर तथा ग्राम निवेश जिला कार्यालय सिंगरौली में अज्ञात चोरों ने धाबा बोलकर लेपटॉप एवं इनवर्टर सेट पार कर गये। जिसकी कीमत 50 हजार रूपये ऊपर बताई जा रही है। विभागीय रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात चोरों के रिपोर्ट में जुट गई है। वहीं आसपास में लगे सीसीटीव्ही कैमरों को भी खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार माजन मोड़ स्थित उपसंचालक नगर तथा ग्राम निवेश जिला दफ्तर में अज्ञात चोरों ने घुस कर लेपटॉप एवं इनवर्टर सेट पार कर गये। बताया जाता है कि उसकी कीमत 50 हजार रूपये से अधिक है। यह घटना 28 से 31 मार्च के बीच की है। उपसंचालक ने इसकी पुष्टि की है। चौकीदार 31 मार्च को जब दफ्तर का ताला खोला तो सामग्री अस्त-व्यस्त एवं बिखरी पड़ी हुई थी और देखा तो लेपटॉप एवं इनवर्टर गायब था। चोरी घटना की रिपोर्ट कोतवाली बैढ़न में की है। कोतवाली टीआई अशोक सिंह परिहार के अनुसार अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button