सिंगरौली

बरगवां में कांग्रेस का प्रदर्शन: 8 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

सिंगरौली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरगवां के अध्यक्ष विपिन तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील बरगवां में राज्यपाल के नाम 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बढ़ती महंगाई, स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। ज्ञापन में डीजल, पेट्रोल और गैस के लगातार बढ़ते दामों पर चिंता जताते हुए आम जनता को राहत देने की मांग की गई। साथ ही बरगवां तहसील क्षेत्र में शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों पर तत्काल रोक लगाने और लंबित सीमांकन एवं बंटवारा मामलों का शीघ्र निराकरण करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। कांग्रेस नेताओं ने बरगवां नगरी क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्य में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि इस देरी के कारण स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए कार्य में तेजी लाकर जल्द समाधान किया जाए। इसके अलावा नगर परिषद में कार्यरत मजदूरों के पीएफ भुगतान में देरी और दैनिक मजदूरी के भुगतान में अनियमितता का मुद्दा भी उठाया गया। ज्ञापन में मजदूरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने और निर्धारित दरों के अनुसार मजदूरी लागू करने की मांग की गई। इस दौरान जिला महामंत्री धर्मेंद्र दुबे, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र वर्मा, मुन्नीलाल यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अभिलाष सिंह, सूरज पांडेय, उपेंद्र द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अशोक वैश्य, पंचायत कमेटी अध्यक्ष रामनरेश व्यास, दीर्घज साकेत, संदीप सिंह, अभिषेक तिवारी, धीरन गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, सुरेंद्र द्विवेदी, राजकुमारी बसोर, प्रभाकर शास्त्री, दिवाकर पाण्डेय सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मुख्य मांगें एक नजर में-पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते दामों पर नियंत्रण, शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, लंबित सीमांकन एवं बंटवारा प्रकरणों का शीघ्र निराकरण, ओवरब्रिज निर्माण कार्य में तेजी, नगर परिषद मजदूरों का समय पर पीएफ और वेतन भुगतान, निर्धारित मजदूरी दर लागू करना, कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button