पुल के नीचे गिरी बोलेरो , 10 लोग घायल चार महिलाएं भी शामिल


जियावन थाना क्षेत्र के ढोगा पुलिया के नीचे आज शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे एक बेकाबू बोलेरो गिर गई। बोलेरो में करीब 12 लोग सवार थे , जिसमें 10 लोगों को चोटें आई हैं 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है । घायलों को जिला चिकित्सालय बैढ़न एवं सीधी के लिए रवाना किया गया है। कुछ घायलों को मामूली चोटे आने पर प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार पोखरा गांव के करीब एक दर्जन लोग अपने रिश्तेदार कुर्सा तिलक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। गुरुवार की रात तिलक कार्यक्रम में शामिल होकर आज सुबह घर के लिए सभी लोग निकले हुए थे तभी एक बोलेरो वाहन खाली आ रही थी लोग उसमें सवार हो गए और करीब 1 किलोमीटर दूर बोलेरो वाहन चालक बेकाबू हो गया और पुलिया के नीचे वाहन गिर गया। बोलेरो में करीब एक दर्जन सवार थे जिसमें 10 लोगों को चोटे आई हैं। पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रहे हैं जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। वाहन में सवार लोगों ने बताया कि चालक नशे की हालत में था। घायलों में पुष्पा साहू उम्र 35 वर्ष, प्रेम कली साहू उम्र 35 वर्ष, ऋषभ साहू 5 वर्ष, श्याम साहू उम्र 35 वर्ष, शकुंतला साहू उम्र 27 वर्ष, ज्योति साहू उम्र 15 वर्ष शामिल हैं।




