सिंगरौली

ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

सिंगरौली जिले के दुरांचल ग्राम में स्थित निजी विद्यालय ग्लोरियस पब्लिक स्कूल जो उत्कृष्ट शिक्षा के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। विद्यालय से पिछले वर्ष प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500अंकों के साथ इतिहास रचा था तथा अपना सतप्रतिसत वार्षिक परीक्षा परिणाम रहा वांही इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम सत प्रतिशत रहा तथा विद्यालय से कक्षा 10वीं में छात्र अभय पाण्डेय ने 97.6 प्रतिशत आंको के साथ विद्यालय में प्रथम तथा जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किए, वहीं सक्षम दुबे 97.2 प्रतिसत अंको के साथ दूसरा स्थान तथा आकाश पाठक 97 प्रतिशत अंको के तीसरा स्थान पर रही साथ ही मुस्कान साकेत 96.2, सशंक सिंह 96.2, रितेश साहू 96 प्रतिशत आंको के साथ 17 बच्चे 90 प्रतिशत से ज्यादा तथा 18 बच्चे 80 प्रतिशत से ज्यादा रिजल्ट के साथ विद्यालय का हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा हैं। आज प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा दसवीं के बच्चों के साथ साथ अन्य सभी कक्षाओं में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि श्री राकेश सोनी जी ( विधायक प्रतिनिधि) जेडी साहू जी (अध्यक्ष जिला साहू समाज), जे पी साहू जी (पूर्व मंडल अध्यक्ष), प्राणपति साहू जी ( सरपंच पापल ), युबराज सिंह जी ( सरपंच निवास), सत्यदेव साहू जी, विनय जायसवाल जी, श्री ऋषिकेश शर्मा जी, रामनिहोर साहू जी, आशीष साहू जी, आशीष जायसवाल जी, रामसुजान साकेत जी, एस पी तिवारी जी, विद्यालय के प्राचार्य श्री आदित्यन राजा जी अभिभावक गण विद्यालय के बच्चे एवं सभी शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय के संचालक आर. पी. विश्वकर्मा जी के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को विद्यालय की ओर से पांच पांच हजार रुपए पुरस्कार राशि की घोषणा की गई, साथ ही संचालक के द्वारा कहा गया कि विद्यालय का पहला बैच इस वर्ष कक्षा 12वीं में प्रवेश कर रहा है अतः विद्यालय से प्रदेश मेरिट में पहला स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को विद्यालय की ओर से 1 लाख रुपए के पुरस्कार राशि तथा कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 25 हजार रुपए के पुरस्कार राशि तथा अन्य सभी बच्चों को प्रदेश मैरिट सूची में स्थान प्राप्त करने पर 10 – 10 हजार रूपए की स्कॉलरशिप पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा देने की गई। विद्यालय के सभी अभिभावक एवं बच्चे कार्यक्रम को लेकर अत्यंत उत्साहित थे, विद्यालय के द्वारा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम लाने पर पूरे क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है तथा अन्य बच्चे भी प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की तैयारी में लगे हुए हैं। विद्यालय के संचालक ने सभी अभिभावकों एवं बच्चों को विश्वास दिलाया कि आने वाले समय पर ग्लोरियस पब्लिक स्कूल इस क्षेत्र ही नहीं देश की प्रमुख स्कूलों में इन होनहार बच्चों के माध्यम से अपना नाम रोशन करेगी। अंत में सभी बच्चों को स्वल्पाहार एवं मिष्ठान वितरण किया गया तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

Related Articles

Back to top button