सिंगरौली

GEM-2026 की बालिकाओं को बाल अधिकार एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

एनटीपीसी विंध्याचल के आरएलआई परिसर में दिनांक 15 मई 2026 को बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) 2026 की प्रतिभागी बालिकाओं हेतु “बाल अधिकार, बाल संरक्षण अधिनियम एवं व्यक्तिगत सुरक्षा” विषय पर एक संवादात्मक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के लिए सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त वातावरण सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अतुल कुमार खंडेलवाल, प्रधान जिला न्यायाधीश (सिंगरौली), श्री खालिद मोहतारम अहमद, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (सिंगरौली) तथा श्री मनोरम तिवारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (सिंगरौली) उपस्थित रहे।अपने प्रेरणादायी एवं संवादात्मक संबोधन में अतिथियों ने बालिकाओं को बाल अधिकारों, गुड टच एवं बैड टच, पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act), सोशल मीडिया धोखाधड़ी तथा डेटा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बालिकाओं को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अथवा असहज व्यवहार के विरुद्ध सजग, आत्मविश्वासी एवं मुखर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने प्रतिभागियों को GEM-2026 कार्यशाला का अधिकतम लाभ उठाकर अपने व्यक्तित्व विकास एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया।यह कार्यक्रम श्री संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल) एवं श्रीमती रूमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख (विं), की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मानव संसाधन, सीएसआर एवं विधि विभाग के अधिकारियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। इस प्रकार की जागरूकता एवं मूल्यपरक पहलें GEM-2026 को और अधिक समृद्ध बना रही हैं तथा प्रत्येक प्रतिभागी बालिका के समग्र सशक्तिकरण एवं कल्याण के प्रति एनटीपीसी विंध्याचल की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button