कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को लाभ मिलेगा : कमलेश्वर

सीधी। सिहावल विधान सभा के ग्राम अमिलिया में नारी सम्मान योजना का पंजीयन अभियान चलाया गया और आश्वस्त किया गया कि कांग्रेस सरकार आने के बाद महिलाओं को अलग से फॉर्म नहीं भरने होंगे। इन्ही फॉर्म के आधार पर सम्मान निधि मिलेगी। महिलाओं को 500 रूपए में सिलेंडर और नारी सम्मान के लिए 1500 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे । विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने आज सिहावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अमिलिया में आयोजित नारी सम्मान योजना के पंजीकरण अभियान में कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने देश में कन्याकुमारी से कश्मीर की पैदल यात्रा कर भारतीय आमजन का विश्वास जीता है एवं उनकी परेशानियों को ध्यान में रखकर उनके दुख तकलीफों को दूर करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी ने संसद में किसान, मजदूर,छोटे व्यापारी के बारे में सरकार को घेरा उन्होंने बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी जोरो से उठाया उन्होंने गरीब भारत के लोगों की आवाज बुलंद की है।

विधायक श्री पटेल ने आगे कहा कि
कांग्रेस हमेशा से नारी सशक्तीकरण की प्रतिबद्ध रही है। केंद्र की कांग्रेस सरकार ने नारी सशक्तीकरण की कई योजनाएं बनाई। कमल नाथ सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं बनाकर उन्हें क्रियान्वित किया। विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार मप्र में बनेगी। सरकार बनते ही प्रदेश भर की महिलाओं को इन्हीं फॉर्म के आधार पर प्रति माह 1500 रूपए प्रतिमाह दिए जाएंगे, इसके साथ ही गैस सिलेंडर 500 रूपए के दाम पर दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मप्र के मुख्यमंत्री ऐसे हैं जिनकी 22 हजार से अधिक घोषणाएं पेंडिंग है। झूठ बोलना, गुमराह करना इनका काम है। . प्रदेश में भाजपा की सरकार से हर वर्ग परेशान है चाहे वह किसान हो या नौजवान हो या घर चलाने वाली गृहणी हो। प्रदेश की जनता भाजपा के साथ नहीं है। . विधायक श्री पटेल ने महिलाओं के पंजीयन के फॉर्म भरकर उन्हें आगे आकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्रीमती प्रीति पटेल ने महिलाओं से आव्हान किया कि आगे आकर कांग्रेस की इस योजना का लाभ उठाएं।
. इस कार्यक्रम में महामंत्री,जिला कांग्रेस कमेटी सीधी रमेश पटेल, अध्यक्ष, ब्लॉक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहावल श शारदा सिंह गुड्डू कांग्रेस नेता उमेश साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं जन सामान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में जनपद सदस्य जगजीवन पटेल सहित अन्य पंचायत राज के प्रतिनिधि गण भी उपस्थित थे।



