Uncategorized

मध्यप्रदेश की सभी सीटों पर आप लड़ेगी चुनाव -दिनेश चड्ढा

चुरहट विधानसभा में आम आदमी पार्टी के पंजाब के विधायक ने किया रोड-शो

सीधी। आम आदमी पार्टी ने चुरहट विधानसभा में अपनी चुनावी तैयारी का आगाज जबरदस्त तरीके से किया है। आप की सदस्यता ग्रहण करने के बाद चुरहट विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क में जुटे रहे अनेन्द्र मिश्र राजन ने अपनी राजनीतिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रीय नेताओं के कान खड़े कर दिए हैं । गुरुवार को आम आदमी पार्टी के पंजाब राज्य के विधायक दिनेश चड्ढा की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उमड़ी अपार भीड़ ने चुरहट के सत्ता व विपक्ष के नेताओं की नींद उड़ा दी है। बता दें कि आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित रोड शो कार्यक्रम में जहां कई किलोमीटर तक लंबी कतार लोगों की लगी रही वही सभा स्थल पर भी खचाखच भीड़ देखने को मिली है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व पंजाब के रूपनगर विधानसभा से विधायक एवं मध्यप्रदेश के सहप्रभारी दिनेश चढ्ढा ने चुरहट की धरती में भाजपा व कांग्रेस नेताओं के प्रति जमकर भड़ास निकाली। यहां आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब मै यहां नहीं आया था तो सुना था की चुरहट के नेता बहुत अमीर है तो निश्चित ही चुरहट की जनता की स्थिति अच्छी होगी। लेकिन यहां आने पर पता चला की किस तरह से यहां के नेताओ ने बारी-बारी से लूटकर अमीर बने हुए है। आगे श्री दिनेश ने कहा की पूरे मध्य प्रदेश के सभी सींटो पर हमारी पार्टी उम्मीदवार खड़ा कर रही है । उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में चुरहट विधानसभा से राजन मिश्र की सीट सबसे ज्यादा सुरक्षित दिखाई दे रही है। यह आप लोगों का इतने घंटे तक इन्तजार करना बता रहा है की चुरहट को अब विकल्प मिल गया। हमारे नेता अरविंद केजरीवाल की विचारधारा के साथ लोगो को आने की अपील करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश भी अब दिल्ली व पंजाब की तरह भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनेगा।

दो अत्याचारियों ने चुरहट की जनता को लूटा:राजन

चुरहट में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव एवं चुरहट विधानसभा के नेता अनेन्द्र मिश्र राजन ने स्थानीय नेताओं पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि चुरहट में दो अत्याचारी नेता है। एक ने 35 साल तक जनता को लूटा तो दूसरा पांच वर्ष के लिए मौका मिलते ही दोनो हांथो से लूटने में जुट गया है। श्री मिश्रा ने कहा कि 35 साल वाले पैतीस साल तक सोते रहे, पिछली बार चुनाव हार गए फिर चार साल सोते रहे, पांचवे साल जागे तो बोले की सीधी में युनिर्वसिटी देंगे, चुटीले अंदाज में कहा की 35 साल में काहे नहीं खोले कक्का।इनकी निष्क्रियता के कारण और जनता के जाग जाने की वजह से उन्हें गली-गली घूमना पड़ रहा है। वही वर्तमान बीजेपी विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि पांच साल वालो ने तो और ही कमाल कर दिया गिट्टी खा गए और सीमेंट पी गए। शिवराज सिंह पर हमलावर होते हुए कहा की 18 साल तक बहनों की याद नहीं आई और अब बहनो को चुनाव के समय लालीपाप देकर ठगने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमारी पार्टी जिस तरह दिल्ली और पंजाब में काम कर रही है उसी तरह मध्यप्रदेश में भी आप सबके आशीर्वाद से सरकार बनती है तो मजबूती के साथ शिक्षा सहित हर क्षेत्र में काम करेगें।

रोड-शो में दिखा हुजूम-

चुरहट के कार्यकर्ता सम्मेलन के पूर्व आम आदमी पार्टी के नेता प्रदेश संयुक्त सचिव अनेन्द्र मिश्र की अगुआई में प्रदेश सह प्रभारी पंजाब के रूप नगर विधानसभा से विधायक दिनेश चड्ढा के स्वागत में विशाल रोड-शो का आयोजन किया गया। बता दें कि रोड-शो में जहां 700 से अधिक बाइक शामिल रही वहीं चार पहिया वाहनों की संख्या एक सैकड़ा से ऊपर रही। रोड-शो के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओ द्वारा जहां जनता के अभिवादन में सम्मान स्वरूप चुनाव चिन्ह झाड़ू का प्रदर्शन कर उनसे समर्थन मांगा है। वहीं इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
जनसभा में इनकी रही उपस्थिती
चुरहट विधानसभा के अवध पैलेश में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष रामचरण सोनी,प्रदेश संयुक्त सचिव आनंद मंगल सिंह,संयुक्त सचिव संदीप शाह,दीपक सिंह जिलाध्यक्ष रीवा,संयुक्त सचिव डाक्टर विंग मध्यप्रदेश,प्रदेश अध्यक्ष एससी मोर्चा डॉ. अरविन्द पटेल प्रदेश सह सचिव, ज्ञानेद्र सिंह,नीरज पाण्डेय एवं विकास शुक्ला सहित भारी संख्या में पार्टीजन एवं क्षेत्र की जनता मौजूद रही जिन्होने चुरहट में परिवर्तन का आगाज करने जमकर नारेबाजी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button