Uncategorized

9 पंचायतों में 71.19 प्रतिशत के साथ शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ मतदान

गोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम सोलन में सर्वाधिक 88.28 प्रतिशत मतदान

सिंगरौली।राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के 9 पंचायतो में मंगलवार को सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। शाम 3 बजे तक 71.19 प्रतिशत के साथ मतदान समाप्त हुआ। गोरबी चौकी अंतर्गत ग्राम सोलन में सर्वाधिक 88.28 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान मतदान केन्द्रो में पहुचकर मतदाताओ द्वारा अपने मताधिकार का बढ़चढ़कर प्रयोग किया गया। इस दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे। मतदान केन्द्रो पर जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी गई। सुचारू रूप से मतदान सम्पन्न कराये गये कलेक्टर अरूण कुमार परमार एवं पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी ने प्रातः 6 बजे से लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र की वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया एवं इस दौरान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान सम्पन्न कराने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। मतदान केंद्रों में उन्होंने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्र में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली तथा तत्परता एवं सजगता पूर्वक डियूटी किये जाने के निर्देश दिये। इधर एसडीओपी राजीव पाठक, हिमाली पाठक, निरीक्षक यूपी सिंह, अरुण पांडे एवं आरपी सिंह भी अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर लगातार भ्रमण करते रहे। वहीं गोरबी चौकी प्रभारी शीतला यादव ने ग्राम सोलन में लोगों को जागरूक होकर मतदान के लिए प्रेरित किया, जिस कारण यहां रिकॉर्ड 88.28 प्रतिशत मतदान हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button