Uncategorized

किसान कर्ज माफी योजना अंतर्गत 177 किसान हुए लाभान्वित

सीधी । नगर परिषद चुरहट अंतर्गत जिला सहकारी मर्यादित बैंक में मुख्यमंत्री ऋण माफी योजना के तहत 177 लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सभी किसान भाइयों को सूचना दिया गया था परंतु कुछ किसान भाई ही उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि दद्दन पांडे रजनीश शुक्ला अनुसूइया प्रसाद सोनी कृष्ण कुमार सिंह बब्बू कक्का पीयूष सिंह जिला प्रशासन शाखा प्रबंधक एवं समाज सेवक आनंद बहादुर सिंह ने सभी किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए ।
सर्वप्रथम अतिथियो ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस दौरान अतिथियो ने ब्याज योजना माफी पर व भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे किसानो के हित मे कार्य को विस्तार से प्रकाश डालते हुये उपस्थित किसानो को अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा किसानो के हित मे लिये गये इस निर्णय से किसानो ने खुशी ब्यक्त करते सरकार को किसान हितैषी बताया। किसानो के ब्याज योजना माफी पर प्रशासक धीरेन्द सिंह, शाखा प्रवंधक शेरबहादुर सिंह, समिति सेवक आनंद सिंह ने किसानो के समझ अपने अपने विचार ब्यक्त किये एवं मुख्यमंत्री की जितनी योजनाएं किसानों को आई हैं उनके बारे में विशेष रूप से किसानों को समझाया गया।
उक्त कार्यक्रम मे रजनीश शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि दद्दन पाण्डेय,कृष्ण बहादुर सिंह कक्का,अनुसुइया प्रसाद सोनी,शाखा प्रवंधक शेरबहादुर सिंह, समिति सेवक आनंद सिंह,किसान, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी सहित समिति चुरहट के समस्त स्टाफ के अलावा पुष्पेन्द्र पाण्डेय, राजेश पटेल, अंजनी पटेल ,पियूष सिंह, अच्छेलाल पटेल प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button