Uncategorized

हर्षित दुबे का एमपी अण्डर-16 ब्वॉयज क्रिकेट टीम में हुआ चयन

सिंगरौली। डीपीएस निगाही में कक्षा 10 वीं में अध्ययनरत छात्र हर्षित दुबे का एमपी अण्डर-16 ब्वॉयज क्रिकेट टीम में बतौर विकेट कीपर के रूप में चयन हुआ है।
जानकारी के अनुसार जिले के नवानगर निवासी हर्षित दुबे का चयन मध्य प्रदेश अंडर-16 ब्वॉयज क्रिकेट टीम में विकेट कीपर बल्लेबाज के रूप में कैंप के लिए हुआ है। हर्षित दुबे एनसीएल निगाही डीपीएस के 10 वीं क्लास में अध्ययनरत हैं। पढ़ाई के साथ हर्षित रोजाना निगाही ग्राउंड में कड़ी मेहनत और अभ्यास से यह उपलब्धि हासिल की है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कांतदेव सिंह, सह सचिव पुरुषोत्तम सिंह, उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल, चयन समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह, संघ के सभी सदस्यों ने चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button