Uncategorized

घर में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम तथा पुलिस ने किया रेस्क्यू

सीधी। जिले के बहरी थाना अंतर्गत ग्राम गोडाही में उस वक्त अफरा -तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब अचानक घर में एक मगरमच्छ घुस गया। मगरमच्छ घुसने की वजह से पूरे घर में दहशत का माहौल हो गया वहीं देखते ही देखते गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं घर के सदस्यो द्वारा तत्काल पुलिस थाना एवं वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर वन विभाग की टीम और पुलिस की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।

दरअसल यह पूरा मामला आज गुरुवार के दिन का है। बहरी थाना अंतर्गत ग्राम गोडाही निवासी सुदर्शन कुशवाहा के घर में एक विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। जिस पर थाना बहरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची साथ ही वन विभाग के सोन घड़ियाल टीम को सूचना दी गई ।

सूचना मिलते ही सोन घड़ियाल की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस के साथ ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू किया। मगरमच्छ को सुरक्षित सोन नदी में छोड़ दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button