डॉ.शिवार्चन शुक्ल को कलेक्टर ने जिला शिक्षाविभाग के एपीसी के पद पर किया प्रतिनियुक्त

सिंगरौली। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के पत्र के आदेशानुसार सहायक परियोजना समन्वयकों एवं विकासखंड स्रोत समन्वयकों के पद पर नियुक्ति हेतु जिला स्तर पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें सम्मिलित अभ्यर्थियों के मूल्यांकन उपरांत प्राप्त प्रतीक्षा सूची जिला नियुक्ति समिति के अनुमोदन के प्रत्याशा में काउंसलिंग के माध्यम से सहमति प्राप्त कर उच्च माध्यमिक शिक्षा संवर्ग की सेवायें समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत सहायक परियोजना समन्वयक (जेंडर) के पद पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार परमार ने अभ्यार्थी डॉ. शिवार्चन प्रसाद शुक्ला की पदस्थापना सहायक परियोजना समन्वयक के पद पर जिला शिक्षा केन्द्र सिंगरौली में प्रतिनियुक्ति की गई हैं।
गौरतलब है कि समूचे पूरे शिक्षा विभाग में शिक्षा जगत तथा समाज में हर्ष व्याप्त है।
ज्ञातव्य हो कि डॉ. शुक्ल एक शिक्षाविद और कुशल शिक्षक के साथ साथ वरिष्ठ साहित्यकार, ज्योतिर्विद तथा मानस एवं पौराणिक प्रवक्ता भी है। इसके साथ-साथ डॉ. श्री शुक्ल के बहुत से अनुयाई शिष्य भी है। डॉ .शुक्ल विगत 22 वर्षों तक चुरहट में पदस्थ रहे। समाज से उनका एक अच्छा जुड़ाव रहा शासन,प्रशासन वर्ग में भी सम्मान है शासकीय व अशासकीय मंचो में भी एक प्रखरवक्ता के कुशल मंच संचालक भी रहते हैं। वर्तमान में डा. शुक्ल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवसर में अंग्रेजी विषय के व्याख्याता के रुप में पदस्थ थे। डॉ. शुक्ल के नवीन पदस्थापना से अंचल में प्रसन्नता है।
विद्यालयों के प्राचार्यों,शिक्षकों के साथ क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधिगण एवं बुद्धजीवियों ने बधाई दी है।



