Uncategorized

योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

सीधी-मध्यप्रदेश योग आयोग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 में सहभागिता हेतु 1 करोड़ व्यक्तियों के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा गया है, सहभागिता हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए उपरोक्त लिंक जारी की जा रही है उक्त लिंक के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराएं तथा योग करते हुए अपना एक फोटो अपलोड करें, 21 जून को योग आयोग द्वारा जारी ई सर्टिफिकेट प्राप्त करें। सचिव मध्य प्रदेश योग आयोग 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित मध्य प्रदेश योग आयोग भोपाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी सीधी के आदेशानुसार उत्कृष्ट विद्यालय सीधी में योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के प्राचार्य शंभू नाथ त्रिपाठी जिला योग प्रभारी सूरज प्रसाद विश्वकर्मा आदर्श योग क्लब प्रभारी श्रवण कुमार शुक्ला योग शिक्षक पुष्पा सिंह, सुनीता सिंह, मीरा शर्मा, क्रीडा शिक्षक कीर्ति सिंह, रामजी शुक्ला एवं बच्चों के बीच कराया गया यह शिविर प्रातः 6:00 से 7:00 तक एवं सायं 6:00 से 7:00 बजे तक 20 जून 2023 तक चलेगा। जिला योग प्रभारी सूरज प्रसाद विश्वकर्मा द्वारा अपील की गई है कि प्रशिक्षण शिविर में जिला मुख्यालय अंतर्गत सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों के शिक्षक बच्चे एवं आम नागरिक सादर आमंत्रित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button