भारतीय सिंधु सभा सीधी का प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न

सीधी-राष्ट्रीय संगठन भारतीय सिंधु सभा की सीधी शाखा द्वारा 14 जून 2023 दिन बुधवार को रात्रि 8 बजे से मध्य रात्रि तक विशाल आयोजन के रूप में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय शक्ति पैलेस सीधी में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के आसंदी पर सीधी विधायक केदार नाथ शुक्ल आसीन हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नवल दास ने की एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष सिंधी समाज सीधी जियन्द राम आहूजा, वर्तमान अध्यक्ष दिलीप सितानी, लद्धा राम चुगवानी, चंद्रभान बसंतानी, रमेश अग्रवानी, अर्जुनदास जेठानी, चंद्रभान वाधवानी उपस्थित रहे। सिंधी समाज के इस विशेष आयोजन में सैकड़ों की संख्या में नगर के सिंधी समाज परिवार सहित शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सिंधी समाज सीधी के उन सभी शख्शियत को सम्मानित करना था, जिनकी वजह से समाज का और जिले का नाम रोशन हुआ हो। साथ ही शिक्षण सत्र 2022-23 में सिंधी समाज सीधी के प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं को सिल्वर एवं गोल्ड मैडल सम्मानित किया गया। समाज का नाम सीधी ही बल्कि प्रदेश एवं देश-विदेश में अलग-अलग विधाओं में नाम रोशन करने वाले अनेक लोगो को मुख्य अतिथि केदार नाथ शुक्ला के द्वारा भगवान झुलेलाल की प्रतिमा एव शाल श्रीफल दे कर सिंधु रत्न से सम्मानित किया। सिंधु रत्न प्राप्त करने वाले अनेक लोगो में स्व. जुमड़ा मल लालवानी, मूलचंद कामदार, रमेश अग्रवानी को सिंधु संत अवार्ड, समाज की सिंधी पंचायत की सालों-साल सेवा करने पर नवल दास, जियन्द राम, लद्धा राम, चंदू बसंतानी को सिंधु रत्न अवार्ड दिया गया, शासकीय शिक्षक/शिक्षिका के लिए डॉ. लक्ष्मी सितानी, मोना बजाज, एवं अमित वाधवानी को सिंधु रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया, गुरुद्वारा एवं प्रत्येक सीधी समाज के लिए भरपूर सेवा भाव रखने पर रतन चंद रत्नानी एव सेवा राम हरवानी को सिंधु रत्न अवार्ड दिया गया, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. पंकज अग्रवानी, डॉ. वंदना अग्रवानी एवं डॉ.विशाल वाधवानी को सिंधु रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया, शैक्षणिक संस्था का संचालन करने पर सुशील अग्रवानी (श्री अरविन्दो हायर सेकेंडरी स्कूल, सीधी) एवं विकास हिंदुजा (संस्कार एडुकेशन एकडमी, सीधी) को सिंधु रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया, इंजीनियरिंग के क्षेत्र में समाज के संदीप वाधवानी, आकाश आडवाणी एवं कपिल चुगवानी को सिंधु रत्न अवार्ड सम्मान दिया गया, राजनीति के क्षेत्र से पूर्व पार्षद कमला कामदार एवं आनंद परियानी को सिंधु रत्न अवार्ड दिया गया, प्राइवेट स्कूल टीचर प्रफ्फुल ठारवानी एवं मानवी वाधवानी को सिंधु रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया, मीडिया के क्षेत्र से कृतिका कामदार को सिंधु रत्न अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया। सम्मान की प्रथम कड़ी में मंचासीन दिलीप सितानी, अर्जुन दास जेठानी एवं अन्य अनेक लोगों का सम्मान मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक कमल कामदार ने किया कमल कामदार ने भविष्य में सिंधी समाज सीधी को और ज्यादा समृद्ध और बच्चों के बीच शिक्षा के विस्तार पर जोर दिया एवं समाज से महिला शक्ति एवं युवाओ को जाग्रति लाने के लिए उनके अलग-अलग दल बना कर उनसे कार्य को गति देने का संकल्प दिलाया। साथ ही ऐसे कार्यक्रमों को प्रत्येक वर्ष करने का मुद्दा भी उठाया। मुख्य अतिथि का दायित्व निभा रहे स्थानीय विधायक केदार नाथ शुक्ला ने सिंधी समाज से रिश्तों को ले के अपने पुराने समय को याद किया, स्व.जुमड़ा मल को याद कर उनका गला भर आया और आंखे नम पड़ गईं, सिंधी समाज के प्रयेक क्षण साथ देने का संकल्प लिया और प्रतिभा सम्मान समारोह को आज तक किसी भी समाज का सबसे बड़ा आयोजन बताया । इसी बात को ले कर आयोजकों को भी साधुवाद दिया। कार्यक्रम को संबोधिक करते हुए सिंधी समाज के अध्यक्ष दिलीप सितानी ने मुख्य अतिथि को सिंधी समाज के आवश्यक एवं आ रही समस्याओं को के कर पत्र सौंपा। कार्यक्रम का संचालन भारतीय सिंधु सभा सीधी के महामंत्री आनंद परियानी एव विकास हिंदुजा ने किया।



