Uncategorized

बड़े भाई साहब नाटक का हुआ शानदार मंचन

सीधी। बीती शाम बैजनाथ सभागार में मुंशी प्रेमचन्द कृत बड़े भाई साहब का बाल कलाकारों द्वारा शानदार मंचन किया गया।इन्द्रवती नाट्य समिति एवं अबोध बाल शिक्षा निकेतन हाई स्कूल सीधी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 21 दिवसीय निःशुल्क प्रस्तुति परक ग्रीष्म कालीन नाट्य कार्यशाला के दौरान बच्चों के साथ ‘बड़े भाई साहब’ कहानी को मंचन के लिए तैयार किया गया।कार्यशाला में न केवल नाटक सिखाया गया बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए थिएटर गेम्स,एक्सरसाइज, डांस एक्टिंग म्यूजिक भी सिखाया गया।नाटक की कहानी दो सगे भाइयों में पढ़ाई को लेकर बुनी गई है जिसमें बड़ा भाई बहुत ही धैर्यवान लेकिन अभागा सा जो रातों दिन कड़ी मेहनत से पढ़ाई करता है इसके बावजूद एक कक्षा से दूसरी कक्षा में पहुंचने में दो से तीन साल लग जाते हैं वहीं दूसरी तरफ़ छोटा भाई हरफन मौला ,जो दिनभर दोस्तों के साथ खेलता रहता है और फर्स्ट क्लास पास हो जाता है और अंततोगत्वा बड़ा भाई जो तीन क्लास आगे रहता है सिर्फ़ एक क्लास आगे रह जाता है।नाटक में दोनों के संवाद के पुट काफ़ी हास्यास्पद होने से दर्शकों को काफ़ी हास्य व्यंग का माहौल मिलता रहता है।हंसी-हंसी में नाटक विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी बहुत कुछ सीख दे जाता है।

*मंच पर इनकी रही प्रतिभागिता-

मंच पर कलाकार
ओमकार पाण्डेय,अनुकृति सिंह,अंश सिंह बघेल,अम्बे जैसवाल,दिव्य दीप सिंह,सुशांत मिश्र की सहभागिता रही।
मंच परे कहानी मुंशी प्रेमचन्द की थी,संगीत संयोजन प्रजीत साकेत का रहा।परिकल्पना एवं निर्देशन रजनीश जायसवाल ने किया।
नाट्य मंचन से पूर्व अभिषेक कुंदेर ने कार्यशाला का संक्षिप्त परिचय दिया । तदुपरांत अबोध विद्यालय के संचालक राम सिंह एवं मानिंद शेर अली खान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। नाट्य मंचन देख दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए तथा नाट्य प्रस्तुति उपरांत अतिथियों ने आयोजन समिति की खूब सराहना की, कहा कि इन्द्रवती नाट्य समिति सीधी अनवरत रंगमंच के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देती रही है जिसकी बदौलत विश्व भर में सीधी का नाम रोशन हो रहा है। अन्त में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इसके बाद नीरज कुंदेर ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम के दौरान बाबूलाल कुंदेर,रोशनी प्रसाद मिश्र,नेहा सिंह कुंदेर,प्रियंका सिंह सहित प्रतिभागियों के अभिभावक सहित कई सुधी दर्शक उपस्थित रहे। कार्यशाला में विशेष सहयोग रहा प्रवीण सिंह,लकी कंप्यूटर का, प्रायोजन आर्ट ऑन क्लिक व प्रबंधन एक्सट्रीम आर्ट एण्ड एजुकेशनल सोसाइटी का था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button