जनजातीय कार्य विभाग के 250 नव नियुक्त शिक्षकों का इंडेक्शन प्रशिक्षण सम्पन्न

सीधी- आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार तथा संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास रीवा संभाग रीवा एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सीधी के कुशल मार्ग दर्शन में नव नियुक्त शिक्षकों का 05 दिवसीय प्रशिक्षण चार बैच में अर्थात् 22 मई से प्रारंभ होकर दिनांक 16 जून को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय टंसार में संपन्न हुआ। प्रथम बैच का प्रशिक्षण 22 मई से 26 मई तक चला जिसमें कुल 35 प्रशिणार्थी, द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 29 मई से 02 जून तक जिसमें 73 प्रशिणार्थी, तृतीय बैच का प्रशिक्षण 05 जून से 09 जून तक चला जिसमें 74 प्रशिणार्थी एवं अतिम बैच 12 जून से 16 जून तक चला जिसमें 68 प्रशिणार्थीयों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, इस प्रकार कुल 250 नव नियुक्त शिक्षकों ने इंडेक्शन प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण की सफलता के लिये सहायक आयुक्त जनजातीय सीधी द्वारा सम्पूर्ण प्रशिक्षण का नोडल अधिकारी डॉ डी.के.द्विवेदी सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग सीधी को बनाया गया था एवं प्रशिक्षण का प्रभारी अधिकारी पी.पी. सिंह प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय टंसार तथा सहायक रामपाल सिंह प्राचार्य शा.उ.मा.वि.टंसार को बनाया गया था। नव नियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर एम.एस.यादव व्याख्याता, विजय कुमार श्रीवास्तव व्याख्याता, राजेश पाण्डेय उच्च.मा.शिक्षक, अंगिरा प्रसाद द्विवेदी बी.आर.सी.सी. द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षर्थियों को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय टंसार के छात्रावास में रूकने एवं भोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था की गई थी। प्रशिक्षर्थियों को विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन 6 कालखण्ड में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणार्थियों को विभाग एवं शिक्षण से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 16 जून को अन्तिम बैच का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ, इस अवसर पर प्राचार्य पी.पी.सिंह एवं सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग सीधी द्वारा नवनियुक्त शिक्षकों को प्रेरणदायी उद्बोधन दिया गया। ततपश्चात प्रशिक्षर्णियों को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर एम.एस.यादव व्याख्याता , विजय कुमार श्रीवास्ताव व्याख्याता, राजेश पाण्डेय उच्च.मा.शिक्षक अंगिरा प्रसाद द्विवेदी बी.आर.सी.सी.के अतिरिक्त श्रवण कुमार मिश्र शिक्षक, रमाकान्त जोगी शिक्षक एवं अजय कुमार पाठक कम्प्यूटर आपरेटर एवं प्रशिक्षार्थि उपस्थित थे।



