Uncategorized

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से वॉशिंग पाउडर बनाने का प्रशिक्षण लेकर महिलाएँ बन रहीं आत्‍मनिर्भर

सिंगरौली-माडा तहसील अंतर्गत बंधौरा गांव स्थित महान इनर्जेन लिमिटेड के आसपास के गावों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के आजीविका संवर्धन हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अदाणी फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे महिला उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत मंगलवार को यूनियन बैंक – ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा कर्सुआलाल गांव में छह दिवसीय वाशिंग पाउडर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में कुल 35 स्थानीय महिलाएं लाभान्वित हुई और उन्हें प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया। निःशुल्क प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को चाय, भोजन एवं ड्रेस की सुविधा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा उपलब्ध कराया गया।

इस प्रशिक्षण शिविर में वाशिंग पाउडर बनाने की संपूर्ण विधि, कच्चे माल की उपलब्धता, माल की दर, उत्पाद के लिए संभावित बाजार एवं दस्तावेजीकरण जैसे विषयों के बारे में यूनियन बैंक के विजय कुमार, रामकरण और अदाणी फाउंडेशन के मनोज प्रभाकर एवं उनकी टीम के द्वारा विस्तृत जानकारी दी गयी। ट्रेनिंग पाकर स्थानीय महिलाएं काफी खुश नजर आईं। प्रशिक्षित महिला तारा यादव का कहना है कि “हाल ही में उनके समूह को बैंक से लोन प्राप्त हुआ है और वो लघु स्तर पर अपना पैसा लगाकर अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से इस काम को शुरू करना चाहती हैं ताकि अपने परिवार के लिए आजीविका का साधन जुटा सकें।”

इस कार्यक्रम में अदाणी फाउंडेशन के द्वारा संदेश दिया गया कि महिलाएं कैसे स्वयं का वाशिंग पाउडर बनाकर मार्केट में बिक्री कर सकती हैं और छोटे स्तर के.व्यापार शुरू करने के उपरांत धीरे-धीरे आगे बढ़ सकती हैं। प्रशिक्षण के दौरान इस कार्य को करने में लगने वाली पूंजी की व्यवस्था के सम्बन्ध में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि ग्रामीण महिलाएं अलग-अलग व्यापार के लिए शिशु, किशोर एवं तरुण योजना का लाभ मुद्रा योजना के अंतर्गत ले सकती हैं। अदाणी फाउंडेशन के मुताबिक जब तक प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं की प्रतिदिन की आमदनी सुनिश्चित नहीं होती तब तक किसी भी रोजगार प्रशिक्षण को सफल नहीं माना जायेगा और इसके लिए उनके द्वारा तैयार उत्पादों की उचित मूल्य पर बिक्री के लिए मार्केटिंग के संबंध में भी बताया जा रहा है।

ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बना रहा अदाणी फाउंडेशन
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों, महिलाओं और बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन द्वारा कई योजनाओं की शुरुआत की गयी है। जिन ग्रामीण महिलाओं में शिक्षा का अभाव है एवं कृषि कार्य से जुड़ी हैं, वैसी महिलाओं को खेतों को उपजाऊ बनाने के लिए वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने की तकनीक और जैविक खाद बनाने के तरीके से अवगत कराया जा रहा है। स्थानीय जरूरतमंद महिलाओं को हुनरमंद बनाने और रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की गई है। अदाणी फाउंडेशन की टीम के मदद से ग्रामीण महिलाओं को मशरूम का उत्पादन, धूपबत्ती, अगरबत्ती एवं संब्रानी कप बनाने जैसी ट्रेनिंग दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button