Uncategorized

पुलिस अधीक्षक ने लोगों को लौटाये 14 लाख रुपए के गुमें 105 मोबाइल

सिंगरौली।पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के द्वारा जिले में पदस्थापना के उपरांत आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में समस्त पुलिस अधिकारियों को यह स्पष्ट निर्देश दिये गये थे कि आमजन कें मोबाईल भी एक महत्वपूर्ण सम्पत्ति का हिस्सा है, जिसे नकारे नही और तत्परता से गुम, चोरी मोबाईल पर भी प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करते हुये शीघ्र पता तलाश कर संबंधित व्यक्तियों के मोबाईल वापस कराये जाये। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन में उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में सायबर सेल टीम एवं संबंधित थाना के पुलिस शासकीय सेवको के द्वारा वर्ष 2021, 2022 एवं 2023 में जिन भी आवेदको के द्वारा मोबाईल गुमने संबंधी शिकायत थाना/कार्यालय में की गई थी, उन सभी आवेदको के मोबाईल की पता तलाश हेतु हरसंभव प्रयास किये गये जिसके फलस्वरूप विगत 02 माह में 105 मोबाईलो को पुलिस के द्वारा ट्रेस कर बरामद कर लिया गया। 17/06/2023 को रूस्तम जी कॉन्फ्रेसिंग हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित कर मो. यूसुफ कुरैशी पुलिस अधीक्षक सिंगरौली, देवेश पाठक नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर एवं उप निरीक्षक जीतेन्द्र भदौरिया, प्रभारी सायबर सेल एवं सायबर टीम द्वारा संबंधित मोबाइल स्वामियों को मोबाइल वितरित किये गए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button