Uncategorized

महिला एवं साइबर अपराधों को लेकर पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

सीधी।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सीधी के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र मझौली अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी मझौली रोशनी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा शनिवार को थाना क्षेत्र मझौली के विभिन्न स्थानों में सभा कर लोगों को साइबर अपराध एवं महिलाओं से संबंधित अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उससे बचने के सुझाव देते हुए जागरूक किया गया। सुश्री ठाकुर ने बताया कि “मैं हूं अभिमन्यु” के तहत यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, साइबर हेल्प लाइन एवं पुलिस हेल्पलाइन के माध्यम से किस तरह लोग इसकी मदद ले सकते हैं।

साथ-साथ साइबर अपराध, यातायात के नियम बताए गए। भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा,अशिक्षा,नशा, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, लिंगभेद जैसे सामाजिक बुराइयों पर भी जानकारी दी गई और इन्हें समाज से खत्म करने का सुझाव दिया गया।साथ ही बताया गया कि इन दिनों मोबाइल के माध्यम से बिजली बिल भुगतान करने, लॉटरी खुलने, जमीन में टावर लगाने जैसे योजना के नाम पर बैंक खाता नंबर एवं आधार नंबर मांगे जाते हैं और ओटीपी नंबर मांगा जाता है और लोगों को भ्रमित कर लूट की जा रही है इस कारण ऐसे लोगों के झांसे में न आएं। उपरोक्त कार्यक्रम में थाना का पुलिस स्टाफ अपने जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button