Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में हर घर में हमारा लाभार्थी – रीती

सीधी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 9 वर्ष के कार्यकाल में आज हर घर में हमारा लाभार्थी कार्यकर्ता है। हर घर में हमने कोरोना काल में नि :शुल्क कोविड टीकाकरण से हर नागरिक की सुरक्षा की है। वही गरीब, शोषित, वंचित और समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का समग्र विकास ,भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख प्राथमिकता है।
उक्त आशय के विचार लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित एवं अभियान के लोकसभा संयोजक प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान के विशिष्ट आतिथ्य में सिहावल विधानसभा अंतर्गत चंदवाजी ग्राम में कहीं।
लाभार्थियों से संवाद करते हुए लोकसभा सांसद श्रीमती पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत चर्चा की और लाभार्थियों के अभिमत सुनकर कई लोगों के आंखें नम हो गई। भारतीय जनता पार्टी हर गरीब के दुखों को हरने वाली पार्टी है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए लोकसभा सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत हमने पूरी यूरोप की आबादी से अधिक 80 करोड़ों लोगों को मुफ्त अनाज वितरित करके कोई भी भूखा ना रहे, को चरितार्थ किया है। गरीबों की सेवा ही हमारे जीवन का उद्देश्य है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सहरी के अंतर्गत 122 करोड़ आवास और ग्रामीण के अंतर्गत 2.3 करोड़ आवास स्वीकृत हुए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 11.22 करोड़ शौचालयों का निर्माण हमारी सरकार ने कराया है। हर घर में नल जल योजना के अंतर्गत टोंटी वाला पानी शुद्ध पेय हर गरीब को मिले इसके लिए 6.2 करोड़ लोगों को सुविधा दी है। प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के अंतर्गत 29.6 लाख रेहड़ी पटरी विक्रेताओं को ऋण का वितरण किया है।
आयोजन समिति के लोकसभा संयोजक इंद्र शरण सिंह चौहान ने लोकसभा भर में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों का जिक्र किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 9 वर्ष हिंदुस्तान के इतिहास में स्वर्णिम काल खंड है। इसके पूर्व अतिथियों सहित ग्रामीण जनों संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह , विधानसभा प्रभारी अनंत शुक्ला,पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक, वशिष्ठ पाण्डेय, प्रमोद द्विवेदी, अंजू पाठक, अमलेश्वर चतुर्वेदी, राजमणि साहू, ज्योति कुशवाहा, रामजी सिंह, पुनीत पाण्डेय एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button