Uncategorized

एन‌एसयूआई ने लगाई “मोहब्बत की दुकान”

राहुल गांधी के जन्मदिन पर किया विशेष आयोजन
सीधी – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के सदस्यों ने अनोखे तरीके से अपने नेता को जन्मदिन की बधाई देते हुए महाविद्यालय परिसर में “मोहब्बत की दुकान” लगाई। बता दे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर नफरत फ़ैलाने का आरोप लगाते हुए यह कहा था कि, “नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान लगाऊंगा”। पार्टी के वरिष्ठ नेता के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा प्रदेश स्तर पर हर जिले में गुलाब का फूल छात्रों को देकर मोहब्बत का संदेश देते हुए अपने नेता के विचारों को व्यक्त किया।
उक्त कार्यक्रम एनएसयूआई के छात्र नेता सौरभ सिंह चौहान के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित संजय गांधी महाविद्यालय के परिसर में आयोजित किया गया, जहां अध्ययनरत सैकड़ों छात्र छात्राओं को गुलाब का फूल पेश कर नफरत की मानसिकता छोड़ने तथा भाईचारे और मोहब्बत की मानसिकता को जागृत करने का अनुरोध किया गया। श्री सिंह ने उक्त कार्यक्रम के संबंध में बताया कि, ” हमारे पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री आशुतोष चौकसे जी के आवाहन पर प्रत्येक जिले में एनएसयूआई ने आप नेता के विचारों को नई युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से किसानों के कार्यक्रम को आयोजित किया गया।” अपने नेता के यशश्वी एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए श्री सिंह ने कहा कि आज पूरे देश की युवा पीढ़ी को आदरणीय राहुल गांधी के विचारों को सुनने समझने की जरूरत है। उनकी दूरदर्शिता किक कई सारे उदाहरण उन्होंने बताएं।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लवदीप सिंह, अभिषेक सिंह, जज्जी सिंह, सागर मिश्रा, आलोक शुक्ला, अंबिकेश सिंह, सत्यम मिश्रा, विवेक तिवारी, सचिन साहू, रामस्वरूप साहू, एवम् सैकड़ों युवा उपस्थित रहें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button