Uncategorized

रोजगार मेला आज सामुदायिक भवन बिलौजी में

सिंगरौली जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा बर्मा ने बताया कि कलेक्टर श्री अरूण परमार में मार्गदर्शन में आत्म निर्भर मध्यप्रदेश कार्यक्रम के तहत जिले के बेरोजगार युवक युवातियो को रोजगार के अवसर उपलंब्ध कराने के उद्देश्य से रोंजगार कार्यालय सिंगरौली एवं जिला व्यापार उद्योग केन्द्र द्वारा दिनांक 30 जून 2023 को प्रातः 10 बजे से अटल सामुदायिक भवन बिलौजी एक दिवसीय जिला स्तरीय रोजगार मेला सह कैरियर मार्गदर्शक एवं रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
रोजगार मेले में भाग लेने वाले युवक युवतियो की शैक्षणिक योग्यता 5 वी से 12 उत्तरीर्ण एवं आईटीआई डिप्लोमा,स्नातक
स्नातकोत्तर उत्तीर्ण हों। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। मेले में भाग लेने वाली कम्पनिया उत्कर्ष कौशल केन्द्र, एसआईएस सिक्योरटी,फ्लिपकार्ट,अशोकचन्द्र एण्ड कंम्पनी सिंगरौली,एलआईसी,सिंगरौली,ममता.मोटर्स,हिण्डालको,रिलायंश, बैढ़न इंजिनियरिंग,जे.पी ग्रुप,एल एण्ड टी बैढ़न द्वारा योग्यता अनुसार रोजगार के अवसर उपलंब्ध कराया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button