Uncategorized

बिजली की समस्या से जूस रहे जिले के लोग

सीधी– बिजली की समस्या को लेकर समूचे जिले में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी के कारण खैरही गांव में बिजली की समस्या जस की तस बनी हुई है, लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से जनता अत्यधिक परेशान हो रही है ना तो कूलर पंखे, ना ही पानी पीने के लिए सही तरीके से ट्यूबेल नहीं चल पा रहे हैं जिस कारण ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। खैरही गांव में टासफार्मर होने के बावजूद भी रामगढ़ गांव से बिजली का संचालन हो रहा है जिस कारण वोल्टेज में भारी कमी रहती है और ग्रामीणों को अच्छी खासी समस्या सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग से कई बार में शिकायत के बाद भी कोई आश्वासन नहीं मिल रहा जबकि बिल पहले की तरह ही भारी भरकम आ रहे हैं।

विद्युत विभाग के लापरवाही से खैरही गांव के लोग अत्यंत परेशान हैं आए दिन बिजली विभाग की लापरवाही के नए कारनामे सामने आते रहते हैं सीधी ग्रामीण क्षेत्र में सप्ताह में दो से ज्यादा बार तो कभी पांच पाच घंटे लाइट गोल रहती है।

इनका कहना है

गांव में सुबह से बिजली नहीं है यहां खैरही गांव में वोल्टेज की समस्या यथावत बनी हुई है यहां ट्रांसफॉर्मर होने के बावजूद भी बिजली विभाग के पास केवल तार मुहैया नहीं करवा रहे हैं लोगों के घर में एक फेश सहारा लेना पड़ता है लेकिन वोल्टेज की कमी हो जाती है इतना बड़ा गांव है तो जुगनू की तरह लाइट रहती है ना तो सही से वोल्टेज नहीं पाता जिस कारण समस्या यथावत बनी है।

आदर्श कुमार गौतम 

समाजसेवी खैरही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button