Uncategorized
25 वर्षीय युवक को भुईमाड़ पुलिस ने किया दस्तयाब

सीधी-पुलिस अधीक्षक डाँ. रविन्द्र कुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के निर्देशन में एवं एसडीओपी कुशमी रोशनी सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में भुईमाड़ पुलिस ने 25 वर्षीय युवक को दस्याब कर उनके परिजनों को सौंप दिया है,बता दें कि वह गुमसुदा सूरज कुमार तिवारी पिता राधेश्याम तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम धुरिया थाना भुईमाड़ जो 14 अप्रैल 2022 को अपने घर से बिना बतायें कहीं चला गया था जिसकी रिपोर्ट गुमसुदा के पिता राधेश्याम तिवारी के द्वारा भुईमाड़ थाने में दर्ज कराई गई थी जिसकी तलाश मे पुलिस जुट गई थी, जिसके बाद भुईमाड़ थाना प्रभारी आकाश सिंह राजपूत एवं उनकी पुलिस टीम के प्रयासों व सूझबूझ से दस्तयाब कर उनके पिता को सौंप दिया हैं, जिससे पिता अत्यंत हर्षित हैं



