Uncategorized

सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और क्रांतिकारी परिवर्तन का नाम नरेंद्र मोदी – रीती पाठक

सीधी। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 9 वर्ष के कार्यकाल के संदर्भ में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन स्थानीय मानस भवन में लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य में, भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा एवं अभियान के लोकसभा संयोजक इंद्र शरण सिंह चौहान की विशिष्ट आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

 खचाखच भरें मानस भवन में संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीति पाठक ने कहा कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और क्रांतिकारी परिवर्तन का नाम ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में असाध्य समझी जाने वाली बीमारियों को अपने स्वर्णिम नौ वर्ष के कार्यकाल में पूरा कर दिखाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोषित, वंचित, गरीब, दलित की केवल सेवा ही न की, अपितु विश्व के महान पटल पर भारत का मान बढ़ाया। आज दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। 

सांसद श्रीमती पाठक ने मेडिकल कॉलेज का जिक्र करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज खुलने का श्रेय सीधी की जनता को जाता है। सीधी की जनता की मांग और पार्टी का प्रयास ही इसकी उपलब्धि है। जनता का आह्वान करते हुए सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि जनता का इसी प्रकार से आशीर्वाद और स्नेह बना रहे, जिससे सीधी भी अग्रणी जिलों में शामिल हो। मोर्चों का जिक्र करते हुए सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि मोर्चे का एक-एक कार्यकर्ता हमारा केवल सैनिक ही नहीं, वल्कि सेनापति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देश और प्रदेश की कल्याण के लिए जरूरत ही नहीं, अनिवार्यता है। 

वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष बेमिसाल हैं, जो कार्य आजादी के 60 वर्षों तक नहीं किए गए, वह कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 9 वर्षों में हुए हैं। धारा 370, भव्य राम मंदिर और जल्द ही कॉमन सिविल कोर्ट भी आने वाला है। विश्व में भारत का डंका बज रहा है। यह विकास की गति और भारत की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ती रहे, इसके लिए भाजपा की गति और बहुमत के साथ बढ़ाने के लिए हम सभी कार्यकर्ता जी जान से जुटे। जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने जनता के कल्याण की योजना बंद करने के लिए कांग्रेस को खरी खरी सुनाई और कहा कि काग्रेस के प्रोपेगेंडा और झूठ फरेब में नहीं आना है। 

अभियान के लोकसभा संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष राष्ट्रवाद, सुशासन, लोक कल्याण और राष्ट्रभक्ति पर केंद्रित रहा है। इस दौरान किसी गरीब की थाली खाली ना रहे, इसलिए 80 करोड़ लोगों को निशुल्क अनाज घर-घर पहुंचाया गया।  

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, अनूपपुर जिले के जिला संगठन प्रभारी डा राजेश मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए शिवराज और देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवश्यक है। इनके कुशल नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर निरंतर अग्रसर है। हमें चारों विधानसभा और लोकसभा की विजय सुनिश्चित करने के लिए जी जान से मेहनत करें। 

कार्यक्रम में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य, स्वागत भाषण पूनम सोनी और आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने किया। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, रविचंद्र सिंह परिहार, अनिल पाण्डेय, नगरी निकाय के प्रदेश संयोजक जितेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता विश्व बंधु धर द्विवेदी, जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा, ज्योति कुशवाहा, रमेश कुमार गुप्ता, राकेश सिंह, अजीत पांडे, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्षों में लोरिक प्रसाद यादव, आगा मंसूर अली खान, मुनिराज विश्वकर्मा, चंद्रशेखर शुक्ला, विभा शर्मा, ओमता सोनी, प्रभात कुशवाहा, अजीत वर्मा, अभय सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, नरेंद्र गौतम, अयोध्या प्रसाद द्विवेदी, मुन्नालाल साकेत, राजकुमारी यादव, मुन्ना लाल चौधरी, पार्षद सोमवती जयसवाल, अरुण भूर्तिया, सविता सोनी, पंकज मौर्य, एडवोकेट डिंपी पांडे, राजकुमार यादव, मीनाक्षी मिश्रा, महेंद्र यादव, पुष्पराज सिंह, मोहम्मद जमील खान, प्रकाश पांडे, शिवम पांडे, जितेंद्र बंसल, कौशलेंद्र सिंह, शिवम सिंह, अक्षय तिवारी, महेश प्रजापति, श्यामसुंदर दास, मुन्ना लाल चौधरी, सतीश तिवारी, शुभा देवी पार्षद, दिनेश जयसवाल, राजेश मिश्रा, कुसुम रजक सहित विभिन्न मोर्चों के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button